Home > देश > देश ने सात दशक में ही लोकतांत्रिक विकास की अद्भुत गाथा लिख दीः राष्ट्रपति

देश ने सात दशक में ही लोकतांत्रिक विकास की अद्भुत गाथा लिख दीः राष्ट्रपति

देश ने सात दशक में ही लोकतांत्रिक विकास की अद्भुत गाथा लिख दीः राष्ट्रपति
X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि सात दशक की अल्प अवधि में ही देश के लोगों ने लोकंतांत्रिक विकास की वह अद्भुत गाथा लिख दी है जिससे समूची दुनिया विस्मित है।

संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मुझे विश्वास है कि सभी देशवासी हमारे महान लोकतंत्र के प्रति गौरव का अनुभव कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इसी सेंट्रल हॉल में 72 वर्ष पहले हमारे संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्ज्वल भविष्य के दस्तावेज को यानि हमारे संविधान को अंगीकार किया था तथा भारत की जनता के लिए आत्मार्पित किया था। लगभग सात दशक की अल्प अवधि में ही, भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक विकास की एक ऐसी अद्भुत गाथा लिख दी है जिसने समूची दुनिया को विस्मित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की यह विकास यात्रा, हमारे संविधान के बल पर ही आगे बढ़ती रही है।

Updated : 29 Nov 2021 8:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top