Home > देश > राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू को दी जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति नायडू को दी जन्मदिन की बधाई
X

नई दिल्ली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने बुधवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा कि उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू जी जन्मदिन की बधाई देते हुए मैं कामना करता हूं कि ईश्वर आपका स्वास्थ्य अच्छा बनाए रखे और आप अपनी विशिष्ट ऊर्जा, गतिशीलता और विवेकशीलता के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, हमारे ऊर्जावान उपराष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके लम्बे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। वेंकैया को उनके जोशपूर्ण स्वभाव, बुद्धिमत्ता और बुद्धि के लिए राजनीतिक क्षेत्र में सराहा जाता है। वह राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में भी असाधारण रहे हैं।

केंद्रीय सूचना आयोग प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि अपार ऊर्जा और प्रतिभा के धनी उपराष्ट्रपति वेंकैया को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। वह अपने बेहतरीन संचालन से राज्यसभा को अच्छी तरीके से चलाते है। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत के यशस्वी उपराष्ट्रपति आदरणीय वेंकैया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएं। भगवान बद्री विशाल व बाबा केदार आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयु प्रदान करें ताकि आप चिरकाल तक निरंतर राष्ट्र सेवा में लगे रहें।

उल्लेखनीय है कि वेंकैया नायडू का जन्म एक जुलाई,1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के चावटपलेम में एक कम्मू (कायस्थ परिवार) में हुआ था।

Updated : 1 July 2020 5:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top