Home > देश > प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में किया रोड शो, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा रहे मौजूद

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में किया रोड शो, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा रहे मौजूद

कर्मचारियों, श्रमिकों के साथ की यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में किया रोड शो, बसवराज बोम्मई और येदियुरप्पा रहे मौजूद
X

बेंगलुरु। कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के देवागेरे में रोड शो किया। इसी बीच उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 के तहत रीच-1 विस्तार परियोजना की 13.71 किलोमीटर लंबी व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर किया। उन्होंने नव-उद्घाटित मेट्रो की सवारी भी की और इस दौरान मेट्रो कर्मचारियों और श्रमिकों सहित विभिन्न लोगों के साथ बातचीत की।

मेट्रो की यात्रा -

व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने सबसे पहले टिकट काउंटर से टिकट खरीदा और फिर इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने तब व्हाइट फील्ड मेट्रो लाइन के उद्घाटन को चिह्नित करने के लिए पट्टिका का अनावरण किया और मेट्रो में सवार होने के लिए स्टेशन की ओर बढ़े। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो के कर्मचारियों और कर्मचारियों से बातचीत की।

खरगे के घर में कांग्रेस की हार -





प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सुखद संयोग है, आज विजय संकल्प रैली हो रही है और उसी समय कलबुर्गी, कर्नाटक में जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव था और कलबुर्गी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर जीत गए।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। यह एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है।

कर्नाटक को हमेशा नुकसान

सोशल मीडिया पर कल मैंने कर्नाटक का एक वीडियो देखा। एक पार्टी के बड़े नेता कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे?कर्नाटक भाजपा का हर कार्यकर्ता, मेरे लिए मेरा एक मजबूत साथी है। यहां का हर कार्यकर्ता मेरा परम मित्र है, मेरा सहोदर है।कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है।

Updated : 25 March 2023 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top