Home > देश > प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरणविद् प्रो. राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरणविद् प्रो. राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरणविद् प्रो. राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त किया
X

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रो. राधामोहन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे जैविक प्रथाओं को अपनाने के लिए जूनूनी थे। पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात अर्थशास्त्री व पर्यावरणविद् राधामोहन ने शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, प्रोफेसर राधामोहन जी कृषि के प्रति विशेष रूप से स्थायी और जैविक प्रथाओं को अपनाने के प्रति गहरे जुनूनी थे। उन्हें अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी से संबंधित विषयों पर उनके ज्ञान के लिए भी सम्मानित किया गया था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

उल्लेखनीय है कि प्रो. राधामोहन को उनकी बेटी के साथ कृषि क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पिछले साल भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें ओडिशा के नयागढ़ जिले में केवल जैविक तकनीकों का उपयोग करके भूमि के एक बंजर टुकड़े को एक विशाल खाद्य वन में बदलने के उनके प्रयासों के लिए सम्मान दिया गया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top