मनकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

X
By - Swadesh Digital |9 Aug 2020 1:13 PM IST
Reading Time: पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को भी पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे है।
पाकिस्तान की ओर से रविवार सुबह पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाक ने नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Next Story
