Home > देश > पाक ने मनकोट व दिगवार सेक्टर में की गोलाबारी, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

पाक ने मनकोट व दिगवार सेक्टर में की गोलाबारी, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

पाक ने मनकोट व दिगवार सेक्टर में की गोलाबारी, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
X

पूंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह हर दिन जम्मू-कश्मीर की नियत्रंण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। आज एक बार फिर पाक सेना ने पुंछ के मनकोट व दिगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। जिसका भारतीय जवान भी पाक का लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पकिस्तान इस इलाके में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। आज पाक सेना नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की और मोर्टार शेल दागे। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top