Home > Lead Story > ओमीक्रोन वेरिएंट की भारत में दस्तक, 24 घंटों में 2 मरीज मिले

ओमीक्रोन वेरिएंट की भारत में दस्तक, 24 घंटों में 2 मरीज मिले

देश भर में 9,765 नए संक्रमित मिले

ओमीक्रोन वेरिएंट की भारत में दस्तक, 24 घंटों में 2 मरीज मिले
X

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन भारत पहुंच चुक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया की पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रोन के 2 मामले दर्ज़ किए गए हैं। ये मामले कर्नाटक में मिले हैं। 66 साल के एक व्यक्ति और 46 साल के एक व्यक्ति में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है।

उन्होंने कहा की कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के तेजी से फैलने की आशंका है। यह पहले के सभी वेरिएंट की तुलना में 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। अब तक 29 देशों में ओमिक्रोन के 373 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। विश्व में अभी भी कोविड के मामलों में तेजी देखी जा रही है। पिछले एक हफ्ते में दुनिया में 70% मामले यूरोप से आए हैं। एक हफ्ते में यूरोप में 2.75 लाख कोविड मामले आए और 29,000 से अधिक मृत्यु एक हफ्ते में यूरोप में दर्ज़ की गई।

उन्होंने आगे बताया की देश में हम अब तक लोगों को 125 करोड़ से ज़्यादा कोविड वैक्सीन की डोज़ लगा चुके हैं। 84.3% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 45.92% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुके हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। 44,000 सक्रिय मामले केरल और 11,000 मामले महाराष्ट्र में हैं। कोविड के 55% मामले देश में इन्हीं दो राज्यों से आ रहे हैं। देश में इस वक़्त कोविड के 99,763 सक्रिय मामलों की संख्या है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

Updated : 4 Dec 2021 10:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top