Home > देश > भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या पौने पांच लाख से ज्यादा

भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या पौने पांच लाख से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 62.08 प्रतिशत 24 घंटे में 24,879 नए मामले आए सामने, 487 लोगों की हुई मौत

भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या पौने पांच लाख से ज्यादा
X

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की भारत में संख्या अब साढ़े सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,879 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 7,67,296 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 487 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,129 तक पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2,69,789 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 19,547 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में 4,76,378 कुल मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 62.08 है।

राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-

अंडमान और निकोबार- 149(+2), आंध्रप्रदेश में 21,197(+1062), अरुणाचल प्रदेश- 287(+11), असम-13,336(+814), बिहार-13,189(+619), चंडीगढ़-513(+19), छत्तीसगढ़- 3,525(+110), दिल्ली- 1,04,864(+2033), दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 408(+3), गोवा- 2039(136), गुजरात- 38,333(+783), हरियाणा- 18,690(+691), हिमाचल प्रदेश- 1101(+18), झारखंड- 3096(+100), कर्नाटक- 28,877 (+2062), केरल- 6195(+301), मध्यप्रदेश- 16,036(+409), महाराष्ट्र- 2,23,724 (6603), मणिपुर- 1435(+5), मिजोरम-197, मेघालय- 80, नगालैंड- 657(+27), ओडिशा- 10,624(+527), पुदुचेरी-1008(+78), पंजाब- 6907(+158), राजस्थान- 22,063(+659), सिक्किम- 133(+8), तमिलनाडु- 1,22,350(+3756), तेलंगाना-29,536(+1925), त्रिपुरा- 1761(+58), जम्मू-कश्मीर- 9261(+330), लद्दाख- 1041, उत्तर प्रदेश में 31,156(+188), उत्तराखंड- 3258(+28) और पश्चिम बंगाल में 24,823(+986) मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Updated : 9 July 2020 5:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top