Home > देश > अब 10 लाख लोगों में सिर्फ 149 कोरोना टेस्ट हो पा रहे हैं : राहुल गांधी

अब 10 लाख लोगों में सिर्फ 149 कोरोना टेस्ट हो पा रहे हैं : राहुल गांधी

अब 10 लाख लोगों में सिर्फ 149 कोरोना टेस्ट हो पा रहे हैं : राहुल गांधी
X

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन की समय सीमा तीन मई तक के लिए बढ़ा दी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने COVID-19 के मरीजों की जांच की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि भारत में 10 लाख लोगों में से सिर्फ 149 का टेस्ट हो पा रहा है। साथ उन्होंने कुछ अन्य देशों का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने टेस्टिंग किट खरीदने में देरी की है। उन्होंने कहा कि हम टेस्टिंग करने के मामले में लाओस, नाइजर और होंडुरास के साथ खड़े हैं, जहां दस लाख लोगों पर क्रमश: 157, 182 और 162 लोगों की जांच हो रही है।

राहुल गांधी ने कहा है कि समूह स्तर पर जांच कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का प्रमुख हथियार है। आज के समय में हम इस मामले में काफी पीछे हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, 'भीषण आर्थिक मंदी ने कई भारतीय कॉरपोरेट को कमजोर कर दिया है, उन्हें अधिग्रहण के लिए आसान निशाना बना दिया है। सरकार को राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में विदेशी कंपनियों को किसी भारतीय कंपनी का नियंत्रण अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।'

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि संकट के इस घड़ी में पूरा देश एकजुट है। मंगलवार की सुबह देश के नाम वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति कोई नहीं है।

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में सोनिया ने कहा कि एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से देश कोरोना को पराजित कर देगा। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में कहा 'सबसे पहले मैं इस संकट के घड़ी में शांति, संयम और धैर्य बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों का दिल से धन्यवाद करती हूं। आशा करती हूं कि आप सभी सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर रहे होंगे। अपने घरों में रहें और समय-समय पर अपने हाथ धोते रहे। बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें, वो भी मास्क या गमछा लगाकर।'

Updated : 14 April 2020 1:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top