Home > देश > मुंबई की निर्भया ने तोड़ा दम, 33 घंटे चला जिंदगी से संघर्ष, एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की निर्भया ने तोड़ा दम, 33 घंटे चला जिंदगी से संघर्ष, एक आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की निर्भया ने तोड़ा दम, 33 घंटे चला जिंदगी से संघर्ष, एक आरोपी गिरफ्तार
X

मुंबई। मुंबई के साकीनाका इलाके हुए रेप और मारपीट की शिकार हुई महिला ने आज दम तोड़ दिया। र्षीय पीड़िता का इलाज घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा था। यहां 33 घंटे जिंदगी से जंग लड़ने के बाद पीड़िता की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की। इस घटना के आरोपित मोहन चव्हाण को मुंबई ने गिरफ्तार किया है और उससे गहन पूछताछ जारी है।

खैरानी रोड इलाके में रहने वाली पीड़िता गुरुवार को रात में अपने रिश्तेदार के घर गणेश प्रतिस्थापना की तैयारी के लिए गई थी। शुक्रवार को तड़के आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके साथ अत्याचार किया । इसके बाद महिला को सड़क पर फेंक कर फरार हो गया । मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल पीड़िता को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया और शनिवार को पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार महिला की मौत अत्यधिक खून बहने की वजह से हुई है। राजावाड़ी अस्पताल में मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले खुद उपस्थित हैं और मामले की गहन छानबीन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि यह घटना बहुत दुखद है। इस मामले में आरोपित मोहन चव्हाण को गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि इस मामले में आरोपितों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाए जाने की मांग की है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहे तबादलों से पुलिस का मनोबल टूट गया है। इसी वजह से पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में असफल हो रही है।


Updated : 12 Oct 2021 10:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top