तृणमूल में वापसी के बाद मुकुल रॉय की सुरक्षा हटी
X
नईदिल्ली/वेबडेस्क। भाजपा छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय की केंद्रीय गृह मंत्रालय सुरक्षा वापिस ले ली है। बताया जा रहा है की गृह मंत्रालय ने कल बुधवार को ही इस संबंध में पत्र जारी कर दिया था। इससे पहले मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु की सुरक्षा को बीते सप्ताह ही वापिस ले लिया था।
जानकारी के अनुसार पार्टी छोड़ने के बाद मुकुल रॉय ने ही केंद्र सरकार को पत्र लिख सुरक्षा हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद सरकार ने तय प्रक्रिया अपनाते हुए सुरक्षा वापिस ले ली। बता दें की तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल होने पर केंद्र सरकार ने शुरू में Y+ सुरक्षा दी थी। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान सुरक्षा को Z श्रेणी में अपग्रेड कर दिया था।
Prashant Parihar
पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।