Home > देश > डी-लिट की मानद उपाधि लेने से मास्टर ब्लास्टर सचिन ने किया इनकार

डी-लिट की मानद उपाधि लेने से मास्टर ब्लास्टर सचिन ने किया इनकार

डी-लिट की मानद उपाधि लेने से मास्टर ब्लास्टर सचिन ने किया इनकार
X

कोलकाता/स्वदेश वेब डेस्क। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने जादवपुर विश्वविद्यालय से साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि डी-लिट लेने से इनकार किया है। बुधवार को विश्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह जानकारी दी गई है। तेंदुलकर ने बताया कि वह नैतिक कारणों से यह सम्मान लेना नहीं चाहते। इसके पहले उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से भी डी-लिट की उपाधि देने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने उसे भी लेने से इनकार कर दिया था। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि तेंदुलकर की जगह पर अब मशहूर बॉक्सर मैरी कॉम को यह सम्मान दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 दिसंबर को होना है और उसी दीन यह सम्मान दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि मैरी कॉम को केंद्र सरकार ने अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री एवं पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। हालांकि उन्होंने भी अभी तक डी-लिट सम्मान लेने के संबंध में सहमति नहीं दी है। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि दीक्षांत समारोह में मैरीकॉम के अलावा बंधन बैंक के चेयरमैन चंद्रशेखर घोष, वैज्ञानिक कौशिकी बसु और प्रवीण चट्टोपाध्याय एवं उद्योगपति सासन चांडी को भी डी-लिट का सम्मान दिया जाएगा।

Updated : 20 Sep 2018 9:17 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top