महिला कांग्रेस ने मनाया महंगाई दिवस, लगाए नारे

X
By - स्वदेश डेस्क |17 Sept 2021 4:27 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रही है वहीं दूसरी ओर महिला कांग्रेस इसे महंगाई दिवस के रूप मनाया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के क्नॉट प्लेस पर महंगाई के खिलाफ मार्च निकाला। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो महंगाई दूर करेंगे लेकिन वो अपने वादे भूल गए हैं। इसलिए महिला कांग्रेस ने उनके जन्मदिन को महंगाई दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिस तरह से आए दिन रसोई गैस, खाने के तेल सहित रसोई की जरूरतों के सामान के भाव बड़े हैं वो चिंताजनक है। महिला कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखेगी।
Next Story
