Home > देश > महाकुम्भ का अंतिम शाही स्नान होगा कल, संत लगाएंगे आस्था की डुबकी

महाकुम्भ का अंतिम शाही स्नान होगा कल, संत लगाएंगे आस्था की डुबकी

महाकुम्भ का अंतिम शाही स्नान होगा कल, संत लगाएंगे आस्था की डुबकी
X

हरिद्वार। महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान मंगलवार को होगा। आखिरी शाही स्नान चैत्र पूर्णिमा पर इस बार आम श्रद्धालु सुबह साढ़े नौ बजे तक हरकी पैड़ी पर स्नान कर सकेंगे। इसके बाद पूरा हरकी पैड़ी क्षेत्र संतों के शाही स्नान के लिए आरक्षित होगा।सबसे पहले निरंजनी अखाड़े के संत स्नान करेंगे। इस दौरान हाईवे को भी खुला रखा जाएगा। संतों के जुलूस के हाईवे पर पहुंचने पर कुछ देर के लिए यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि इस बार पेशवाई में संतों की संख्या कम होगी। वाहनों का भी कम से कम प्रयोग किया जाएगा। बैरागी और संन्यासी अखाड़ों के संतों ने मेला पुलिस-प्रशासन को आश्वासन दिया है कि सीमित संख्या में संत स्नान करेंगे। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करेंगे।

महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान को लेकर आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि संन्यासी अखाड़ों के पदाधिकारियों से बातचीत हुई है। संन्यासी अखाड़ों के पदाधिकारियों से कोरोना की नई लहर के बढ़ते हुए प्रकोप को ध्यान में रखते हुए चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान को प्रतीकात्मक रूप से शारीरिक दूरी के साथ छोटा करने की अपील की गई। संजय गुंज्याल ने बताया कि शाही स्नान के दौरान अधिकतम 100 साधु-संत ही स्नान करेंगे। इस बार 2 जोन में कुंभ क्षेत्र को बांटा गया है।

Updated : 12 Oct 2021 10:44 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top