Home > देश > लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी ने संभाली पश्चिमी कमान, जानिए इनके बारे में ...

लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी ने संभाली पश्चिमी कमान, जानिए इनके बारे में ...

लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी ने संभाली पश्चिमी कमान, जानिए इनके बारे में ...
X

नईदिल्ली। सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी को पश्चिमी कमान का नया कमांडर नियुक्त किया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की जगह लेंगे जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह सेना के वायु रक्षा कोर के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें बल में कमांडर-इन-चीफ रैंक पर नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी को चंडीमंदिर में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब सरकार ने सेना की वायु रक्षा कोर के एक अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया है। जनरल नव के खंडूरी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह इसके पहले सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के कमांडर थे। खंडूरी ने सितंबर 2019 में सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला था।

ये है उपलब्धि -

जनरल खंडूरी ने ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। जनरल खंडूरी देहरादून में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के पूर्व छात्र हैं। देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक होने के बाद उन्हें दिसंबर 1983 में सेना के वायु रक्षा विंग में कमीशन किया गया था।

Updated : 12 Oct 2021 10:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top