Home > देश > गूगल मैप्स ने भारत में दर्शाये PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान, एलओसी और एलएसी भी गायब

गूगल मैप्स ने भारत में दर्शाये PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान, एलओसी और एलएसी भी गायब

भारत सरकार द्वारा Pok का ऑफिसियल वेदर बुलेटिन हाल ही में शुरू किया गया है

गूगल मैप्स ने भारत में दर्शाये PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान, एलओसी और एलएसी भी गायब
X

श्रीनगर। देश में जारी लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बीच भारतीय गूगल मैप्स ने भारतीय सीमाओं का दायरा बढ़ा दिया है। पीओके के साथ- साथ गिल्गिस्तान-बाल्टिस्तान भी भारत के नक्शे के अंदर दिखाई दें रहा है। गूगल मैप ने ये बड़ा बदलाव किया है। यही नहीं नक्‍शे से लाइन ऑफ कंट्रोल(LOC) और लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (LaC) भी नदारद है। इस समय गूगल मैप पर भारत की पीओके और गिलगित के शामिल होने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रहीं है। गूगल द्वारा जारी इन नक्शों में कश्‍मीर के तहत आने वाले उन सभी हिस्‍सों को भारतीय सीमा में दिखा दिया है, जिस पर पाकिस्‍तान ने कब्‍जा कर रखा है।

इस नक़्शे में ना सिर्फ पकिस्तान से लगी सीमा लाइन ऑफ़ कंट्रोल बल्कि चीन से लगी सीमा लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल हटा दी गई है। अब आप गूगल मैप पर चीन के कब्जे वाले अक्साई चीन को भी भारत में देख सकते हैं। मतलब गूगल मैप पर गिलगित-बाल्टिस्तान,पीओके से लेकर अक्साई चीन तक का पूरा क्षेत्र एक साथ नजर आ रहा है।

दरअसल, पिछले दिनों पाक के सर्वोच्च न्यायलय ने गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जाताई थी। भारत ने पकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था की गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पीओके भारत का अभिन्न अंग है। पकिस्तान अवैध रूप से कब्जे किये इस क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली करें। इसके बाद दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले न्यूज बुलेटिन्स में जम्मू-कश्मीर के साथ पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के मौसम का हाल बताया जाना शुरू हो गया है। हालांकि इस पर अब तक भारत सरकार एवं गूगल की ओर से कोई अधिकृत बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की ये भारत को पकिस्तान को दी गई चेतावनी का परिणाम है।

Updated : 9 May 2020 7:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top