Home > देश > येदियुरप्पा के समर्थन में आया लिंगायत समुदाय, दी चेतावनी

येदियुरप्पा के समर्थन में आया लिंगायत समुदाय, दी चेतावनी

येदियुरप्पा के समर्थन में आया लिंगायत समुदाय, दी चेतावनी
X

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पद से हटाए जाने के कयासों के बीच आज राज्य के लिंगायत समुदाय के प्रमुख मठाधीशों ने भाजपा को चेतावनी दी है। उन्होंने येदियुरप्पा को पद से हटाने का खुलकर विरोध किया है।

भाजपा सरकार के नेतृत्व परिवर्तन पर आज पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व कोई फैसला ले सकता है। इसी बीच राज्य के सबसे प्रभावशाली लिंगायत समुदाय के मठाधीशों ने बैठक कर येदियुरप्पा को हटाने का विरोध जताया। इस बैठक में फैसला लिया गया कि यदि येदियुरप्पा को पद से हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद लिंगायत समुदाय के लिंगेश्वर मंदिर के मठाधीश शरनबासवलिंगा ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव कैसे जीते जाते हैं, यह दिल्ली के लोगों को नहीं पता है। राज्य में येदियुरप्पा ने भाजपा की सरकार बनाई है इसलिए अब उन्हें हटाना भाजपा को बड़े कष्ट में डाल सकता है।

शरनबासवलिंगा ने कहा कि हम पूरी जिंदगी के लिए येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह कार्यकाल पूरा करने के लिए कह रहे हैं। वहीं शिवयोग मंदिर के लिंगायत समुदाय के मठाधीश संगनाबासव स्वामी ने भी येदियुरप्पा के समर्थन में आवाज बुलंद की है।इसी बीच मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा है कि भाजपा आलाकमान का फैसला उन्हें मंजूर होगा। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि सोमवार को कार्यालय में उनका आखिरी दिन हो सकता है। उल्लेखनीय 26 जुलाई को कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top