Home > देश > 31 जुलाई तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध, DGCA ने जारी किया आदेश

31 जुलाई तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध, DGCA ने जारी किया आदेश

31 जुलाई तक बढ़ा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध, DGCA ने जारी किया आदेश
X

नईदिल्ली। कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 1 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले जारी हुए आदेश में में 30 जून तक के लिए रोक लगाई गई थी। लेकिन डीजीसीए ने आज सर्कुलर जारी कर इसे 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

बता दें की मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद से ही व्यावसायिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि इस दौरान एयर बबल समझौते के तहत एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को कुछ देशों में आने जाने की अनुमति दी गई है, ताकि वहां फंसे भारतीयों को भारत लाया जा सके या दूसरे देश के नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जा सके। इसके तहत कुछ देशों से वंदे भारत मिशन और स्पेशल फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है, लेकिन सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है।

कोरोना के पैर पसारने के कारण मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाने के साथ ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। बाद में कुछ शर्तों के साथ 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानों की शुरुआत कर दी गई, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध अभी भी जारी है। घरेलू विमान सेवा को 25 मई 2020 से कम क्षमता के साथ उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। इसके साथ ही हवाई किराए पर न्यूनतम और अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई थी ताकि यात्रियों से मनमाने ढंग से पैसे की वसूली ना की जा सके।

Updated : 12 Oct 2021 10:24 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top