Home > देश > केंद्र सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार, वे आपत्ति बताएं : कृषि मंत्री तोमर

केंद्र सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार, वे आपत्ति बताएं : कृषि मंत्री तोमर

केंद्र सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार, वे आपत्ति बताएं : कृषि मंत्री तोमर
X

नईदिल्ली। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत सरकार ने 11 बार किसान नेताओं से बातचीत की। ये वार्ता 50 घंटे से अधिक चली है। सरकार किसान संगठनों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर चुकी है।

तोमर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों को बताना चाहिए कि उन्हें कानून में कहां आपत्ति है। उसमें सुधार किया जाएगा। तोमर ने कहा कि किसान यूनियन के नेताओं से भारत सरकार कई बार बात कर चुकी है, हम उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है, कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है वे खुले मन से बताएं।

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से किसान नेताओं ने आंदोलन की गति तेज कर दी है। दिल्ली की तीनों सीमाओं पर किसानों का आना शुरु हो गया। किसान नेता राकेश टिकैत ने किसान से आवाहन करते हुए कहा था कि वो ट्रैक्टर के साथ तैयार रहें।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top