Home > देश > भारत ने श्रीलंका को दी बड़ी आर्थिक मदद, 1 अरब डॉलर की ऋण सहायता पर किए हस्ताक्षर

भारत ने श्रीलंका को दी बड़ी आर्थिक मदद, 1 अरब डॉलर की ऋण सहायता पर किए हस्ताक्षर

भारत ने श्रीलंका को दी बड़ी आर्थिक मदद, 1 अरब डॉलर की ऋण सहायता पर किए हस्ताक्षर
X

श्रीलंका। भारत - श्रीलंका को एक अरब डॉलर की ऋण सहायता देगा। दोनों देशों के बीच गुरुवार को इस संबंध में ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्रीलंका वर्तमान में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भारत से ऋण के तौर पर आर्थिक मदद पाने के लिए वहां के वित्त मंत्री का यह चार महीने में दूसरा दौरा है।

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों को प्राथमिकता देता है। भारत हर परिस्थिति में श्रीलंका के साथ खड़ा है। इसी क्रम में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की क्रेडिट लाइन पर हस्ताक्षर किए गए। यह भारत की से दिए जा रहे पैकेज का एक प्रमुख हिस्सा है।वित्त मंत्रालय के अनुसार विदेश और वित्त मंत्री ने श्रीलंका के विदेश मंत्री के साथ विभिन्न विषयों पर गुरुवार को वार्ता टेबल पर बातचीत की। इसी दौरान श्रीलंका को भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए एक बिलियन डॉलर की क्रेडिट सुविधा के लिए एसबीआई और श्रीलंका सरकार के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा -

वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे नई दिल्ली की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। इससे पहले बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत हमेशा एक करीबी मित्र और पड़ोसी के नाते श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा।कल ही उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता दिल्ली हैदराबाद हाउस में हुई। दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत की। बातचीत में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी से संबंधित मुद्दे विशेषकर शामिल रहे।

श्रीलंका ने दिया धन्यवाद -

इस दौरान वित्तमंत्री राजपक्षे ने श्रीलंका को दी गई सहायता के लिए विदेश मंत्री जयशंकर का धन्यवाद दिया। वहीं जयशंकर ने मंत्री राजपक्षे को आश्वासन दिया कि भारत श्रीलंका के लोगों की आवश्यकताओं का हर समय ख्याल रखेगा।

Updated : 23 March 2022 8:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top