Home > देश > भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,884 नए केस आए सामने, 671 लोगों की चली गई जान

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,884 नए केस आए सामने, 671 लोगों की चली गई जान

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34,884 नए केस आए सामने, 671 लोगों की चली गई जान
X

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34884 नए केस आए सामने आए हैं और इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 38 हजार 716 हो गई है। मरने वालों की संख्या 26273 हुई। इस दौरान 671 लोगों की मौत हो गई। अब तक 26273 लोगों की जान जा चुकी है।

एक्टिव केसों की संख्या 16,219 की वृद्धि हुई है और इसके लिए कुल एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 58 हजार 692 तक पहुंच गई है। 24 घंटे में 17 हजार 994 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक कुल 6 लाख 53 हजार 751 लोग ठीक हो चुके हैं।

आईसीएमआर ने बताया है कि 17 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 34 लाख 742 सैंपल की जांच हुई है। शुक्रवार को 3 लाख 61 हजार सैंपल की जांच की गई।

यह लगातार सातवां दिन है जब कोरोना वायरस के 28,000 से अधिक मामले आए हैं। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई थी। इससे महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार हुई थी।

महाराष्ट्र में अब तक कुल 2 लाख 92 हजार 589 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 11 हजार 452 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक हो चुके हैं और 1 लाख 20 हजार 780 एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में 1 लाख 60 हजार 907 लोग संक्रमित हो गए हैं। 2315 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 1 लाख 20 हजार लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं और यहां 3, 571 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। दिल्ली में 99 हजार 301 मरीज ठीक हो चुके हैं और 17,235 केस एक्टिव हैं।

Updated : 18 July 2020 5:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top