Home > देश > भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लौटे दिल्ली, गृह मंत्री शाह जायेंगे बंगाल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लौटे दिल्ली, गृह मंत्री शाह जायेंगे बंगाल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा लौटे दिल्ली, गृह मंत्री शाह जायेंगे बंगाल
X

नईदिल्ली/कोलकाता।पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गर्माती जा रही है। दो दिन के दौरे पर बंगाल गए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली लौट आये हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही बंगाल दौरे पर जाने वाले है।

बताया जा रहा है की वह 19 दिसम्बर को दो दिनी दौरे पर बंगाल जायेंगे। इस दौरान वे तीन बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके निशाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी। वे कई जिलों का दौरा भी करेंगे। मूल रूप से सांगठनिक बैठक करेंगे और पार्टी की ओर से राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाली से संबंधित सौंपी गई रिपोर्ट के संबंध में वार्ता करेंगे।

बंगाल पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे-

प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया कि वे उत्तर बंगाल के पदाधिकारियों के साथ विशेष तौर पर बैठक करेंगे। इसके अलावा बंगाल में भाजपा के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। बीएसएफ, एसएसबी और अन्य अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी उनकी मीटिंग होगी। 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह पश्चिम बंगाल के भाजपा नेताओं को 200 से अधिक सीटें जीतने का टारगेट दे चुके हैं। इस बारे में तैयारियां कितनी आगे बढ़ी और पार्टी ने क्या कुछ रणनीति बनाई है, इसका भी आकलन करेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top