Home > देश > गृहमंत्री शाह ने असम-मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, कहा - शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाए विवाद

गृहमंत्री शाह ने असम-मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, कहा - शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाए विवाद

गृहमंत्री शाह ने असम-मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की, कहा -  शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाए विवाद
X

नईदिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाने की अपील की। शाह ने सोमवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात कर उनसे सीमा विवाद को हल करने को कहा। शाह से बातचीत के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर शांति बनाए रखने पर सहमति जताई, जिसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस विवादित स्थल से लौट गई।

दरअसल, असम और मिजोरम के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। सोमवार को भी दोनों राज्यों की सीमा पर विवाद को लेकर हिंसा भड़क गई। इस पर दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग की। नतीजतन, शाह ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मामले को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सुलझाने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर वर्ष 1995 से कई दौर की वार्ताएं हो चुकी हैं, किंतु समाधान नहीं निकल सका। मिजोरम के तीन जिले कोलासिब, ममित और आइजोल तथा असम का करीमगंज, कछार और हैलाकांडी एक दूसरे से लगे हुए हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top