Home > देश > असम-मिज़ोरम सीमा विवाद सुलझाने गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया

असम-मिज़ोरम सीमा विवाद सुलझाने गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया

असम-मिज़ोरम सीमा विवाद सुलझाने गृहमंत्री शाह ने मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया
X

नईदिल्ली। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हालात बेहद तनावपूर्ण होने के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिल्ली तलब कर लिया है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री सीमा विवाद को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक संभवतः गुरुवार को होगी।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज ही दिल्ली में दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारियों को तलब कर अलग-अलग कई दौर की बैठकें कीं हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को असम और मिजोरम के शीर्ष अधिकारियों को सीमा मुद्दे के तत्काल समाधान के लिए दिल्ली बुलाया था। इस बीच असम के मुख्य सचिव जिष्णु बरुवा बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के निर्देश पर मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चोगंगयो भी दिल्ली पहुंचे थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा होने की जानकारी मिली है। यही कारण है कि अगली बैठक दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री की होने जा रही है।

असम-मिजोरम सीमा पर हुई गोलीबारी में अब तक असम पुलिस के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई है। सीमा पर स्थिति अभी भी जटिल बनी हुई है। दोनों राज्य सरकारें अभी भी सीमा पर फायरिंग के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:12 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top