Home > देश > हिमाचल ने पूरा किया वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

हिमाचल ने पूरा किया वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई

हिमाचल ने पूरा किया वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य, भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई
X

नईदिल्ली। हिमाचल प्रदेश कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले डोज के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश सरकार ने 18 साल व इससे ज्यादा उम्र के 53.77 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जो सोमवार को पूरा हो गया। राज्य में अब तक 466292 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। सरकार ने नवंबर तक पूरी आबादी को दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

हिप्र सरकार की इस उपलब्धि पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की इस उपलब्धि पर वह राज्य की जनता और भाजपा सरकार को बधाई देते हैं।नड्डा ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है। पूरी दुनिया में अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने के मामले में भारत पहले स्थान पर है जहां 30 अगस्त तक 200 से भी कम दिनों में वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 64 करोड़ के पार पहुँच गया है।

भारत ने रचा इतिहास -

उन्होंने कहा कि गत 27 अगस्त को पहली बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगा कर भारत ने इतिहास रच दिया है। हम एक ही दिन में स्विट्जरलैंड, स्वीडन, ऑस्ट्रिया, इजराइल, डेनमार्क, न्यूजीलैंड जैसे देशों का टीकाकरण कर सकते हैं। एक ही दिन में कोविड टीकों की एक करोड़ खुराक देना भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए गर्व की बात है। अभी तक किसी भी देश ने एक दिन में इतने टीके नहीं लगाए हैं।

'न्यू इंडिया' की दृढ़ इच्छाशक्ति -

नड्डा ने कहा कि हमने अमेरिका द्वारा किये गए वैक्सीनेशन का डेढ़ गुना टीकाकरण अब तक कर लिया है। दुनिया के कई देशों की कुल आबादी से अभी अधिक वैक्सीनेशन भारत में हो चुका है। ये आंकड़े 'न्यू इंडिया' की दृढ़ इच्छाशक्ति और क्षमता को दर्शाते हैं। एक दूरद्रष्टा, कर्मठ और परिश्रमी नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक देश किस तरह दुनिया को कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का रास्ता दिखा सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने स्थापित कर दिखाया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि टीकों की अनुमान से अधिक आपूर्ति हो रही है और राज्यों के पास भी वैक्सीन के पर्याप्त स्टॉक मौजूद हैं। हमें विश्वास है कि वैक्सीन की बढ़ी सप्लाई से हम इस साल के अंत तक देश के सभी नागरिकों को वैक्सीनेट करने में कामयाब होंगे।

Updated : 12 Oct 2021 10:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top