Home > देश > पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, समर्थकों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, समर्थकों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

बेटे सुखबीर बादल ने दी मुखाग्नि

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन, समर्थकों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
X

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका पैतृक गांव बादल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके लाखों समर्थक नाम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचेससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के CM भगवंत मान, गवर्नर बीएल पुरोहित, जे एंड के के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्हा, NCP चीफ शरद पवार भी शोक जताने पहुंचे।


इससे पहले सुबह घर में उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल बीएल पुरोहित एवं अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। नड्डा ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि प्रकाश सिंह बादल अब हमारे बीच नहीं हैं। वह नेता नहीं थे, वह एक राजनेता थे। उन्होंने समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने के लिए अपना जीवन योगदान दिया। हमने उनसे बहुत कुछ सीखा।

बता दें की शिअद नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन मंगलवार देर रात हो गया था। उन्होंने 95 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे पांचा बार पंजाब के मुख्यमंत्रीरहे। वहीं लंबी विधानसभा सीट से लगातार 10 बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।

Updated : 4 May 2023 11:42 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top