Home > देश > पूर्व प्रधानमंत्री राव ने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को दी थी नई दिशा : उपराष्ट्रपति

पूर्व प्रधानमंत्री राव ने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को दी थी नई दिशा : उपराष्ट्रपति

पूर्व प्रधानमंत्री राव ने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को दी थी नई दिशा : उपराष्ट्रपति
X

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि राव ने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी थी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने संदेश में कहा, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ राजनेता, कुशल प्रशासक जिन्होंने विषम परिस्थितियों में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी, स्वर्गीय पी वी नरसिम्हा राव की जयंती के अवसर पर दिवंगत नेता की पुण्य स्मृति को सादर प्रणाम करता हूं। इस वर्ष उनकी जन्म शती है।

उन्होंने कहा, अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वह तत्कालीन संयुक्त आंध्र प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे, देश के प्रधानमंत्री का पद संभालने से पूर्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला। विषम परिस्थितियों में देश को राजनैतिक स्थिरता प्रदान की। देश की आर्थिक क्षमताओं को पूर्ण अभिव्यक्ति देने के लिए आपको आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 28 जून 1921 को तेलंगाना के वारंगल जिले में हुआ था। नरसिम्हा राव से पहले चंद्रशेखर भारत के प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में देश दिवालिया होने के कगार पर खड़ा था। इतना ही नहीं कर्ज का भुगतान करने के लिए देश का सोना तक गिरवी रखना पड़ा था। ऐसे कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को संकट से बाहर निकालने का श्रेय नरसिम्हा राव को जाता है।

Updated : 28 Jun 2020 7:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top