Home > देश > भारत में बढ़े जंगल, दो साल में 2261 वर्ग किमी हुई बढ़ोत्तरी

भारत में बढ़े जंगल, दो साल में 2261 वर्ग किमी हुई बढ़ोत्तरी

भारत में बढ़े जंगल, दो साल में 2261 वर्ग किमी हुई बढ़ोत्तरी
X

नईदिल्ली। देश में पिछले दो सालों में वन क्षेत्र में 2,261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को जारी की गई भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा तैयार 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021' के अनुसार वन क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है। इसके साथ वन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आंध्र प्रदेश में देखी गई है। जहां 647 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरे नंबर पर तेलंगाना है और तीसरे स्थान पर ओडिशा है। 17 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों का भौगोलिक क्षेत्र 33 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र है।

केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) द्वारा तैयार 'इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021' जारी करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का ध्यान न केवल वनों को मात्रात्मक रूप से संरक्षित करने का है बल्कि गुणात्मक रूप से समृद्ध करने पर भी है। भूपेंद्र यादव ने बताया कि देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है। साल 2019 के आकलन की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2,261 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि देश के जंगल में कुल कार्बन स्टॉक 7,204 मिलियन टन होने का अनुमान है एवं 79.4 मिलियन की वृद्धि है। इसके साथ देश में कुल मैंग्रोव कवर 4,992 वर्ग किमी है, जिसमें 17 वर्ग किमी की वृद्धि देखी गई है।

Updated : 13 Jan 2022 12:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top