Home > देश > द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री से की मुलाकात, कल करेंगी नामांकन

द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री से की मुलाकात, कल करेंगी नामांकन

द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री से की मुलाकात, कल करेंगी नामांकन
X

नईदिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरूवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गईं। वह शुक्रवार, 24 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उनके नामांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनकी दृष्टि बेजोड़ है।"

अमित शाह ने की मुलाकात -

इसके बादकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं। शाह ने ट्वीट कर कहा, " राजग के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा।"

पहली बार पहुंची दिल्ली -

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद मुर्मू पहली बार राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं। मुर्मू का यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी, रामबीर सिंह बिधूड़ी, रमेश बिधूड़ी, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता समेत तमाम नेताओं ने स्वागत किया।

शुक्रवार को करेंगी नामांकन -

मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश पर राज्य सरकार के दो कैबिनेट मंत्री प्रस्तावक बने। कैबिनेट मंत्री जगन्नाथ सरका और टुकुनी साहू ने आज यहां मुर्मू के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किये।

पहली आदिवासी महिला -

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मुर्मू पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी जो देश के सर्वोच्च पद पर आसान होंगी। वह इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह ओडिशा विधानसभा की सदस्य व मंत्री भी रही हैं।

Updated : 23 Jun 2022 11:41 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top