Home > देश > देश भर में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, घर-घर में हुई महालक्ष्मी का पूजन

देश भर में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, घर-घर में हुई महालक्ष्मी का पूजन

देश भर में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव, घर-घर में हुई महालक्ष्मी का पूजन
X

नईदिल्ली। देश भर में में गुरुवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने शाम को महालक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और देर रात आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। लोगों ने अपने घरों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से आकर्षक तरीके से सजाया, वहीं शाम ढलने के बाद मिट्टी के दीयों से घरों को रोशन कर दिया।

राजधानी दिल्ली समेत देशभर में सुबह से दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। लोगों ने मोबाइल पर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं के साथ घरों को सजाने और खरीदारी करने में जुटे रहे। बाजार में दिनभर रोशन देखने को मिली। खासकर मिठाई और आतिशबाजी की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाओं ने घरों में कई तरह पकवान बनाए और आंगन में लाल-गुलाबी, सफेद रंगों से रंगोली सजाई। शाम को सुख-समृद्धि दायिनी देवी महालक्ष्मी का घर-घर पूजन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। हालांकि, रात 10 बजे के बाद पटाखों पर प्रतिबंध था, लेकिन देर रात तक रंग-बिरंगी अनार, फुलझड़ी के साथ कई पटाखे फोड़े गए।

Updated : 5 Nov 2021 5:23 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top