Home > राज्य > अन्य > पश्चिम बंगाल > मकर संक्रांति पर लोगों ने लिया पर्व, गंगासागर में लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर लोगों ने लिया पर्व, गंगासागर में लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर लोगों ने लिया पर्व, गंगासागर में लगाई आस्था की डुबकी
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पौराणिक गंगासागर तीर्थ पर शुक्रवार को लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर हर साल आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-दुनिया से लाखों लोग आते हैं।

इस बार भी शुक्रवार को सागर तट पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। लोग सुबह से ही गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कहा भी जाता है कि 'सारे तीरथ बार बार, गंगा सागर एक बार।'माना जाता है कि गंगासागर में संक्रान्ति के दिन स्नान करने से व्यक्ति को 10 अश्वमेध यज्ञ और हजार गाय दान करने का फल प्राप्त होता है और इसी कारण देश भर से लाखों सनातनी लोग उत्तरायण के दिन यहां दूर -दूर से स्नान करने आते हैं।

Updated : 15 Jan 2022 2:17 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top