Home > देश > राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- "भारत को जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा"

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- "भारत को जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा"

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धुलिया में विभिन्न विकास कार्यों का उद्धाटन किया

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- भारत को जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा
X

मुंबई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर भारत का शीश झुकने नहीं देंगे। भारत ने आज तक किसी पर आक्रमण नहीं किया है, कहीं कब्जा नहीं किया है। भारत को जो छेड़ेगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को धुलिया जिले के दोंडाई में विभिन्न विकास कार्यों का उद्धाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सब कुछ बदल सकता है, लेकिन पड़ोसी पाकिस्तान बदलने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन भारत हर तरह से तैयार है। भारत अपनी भूमि पर हमलावरों को तो मार ही सकता है, लेकिन उनकी जमीन पर जाकर मारने की ताकत भारत में है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि वीरों की जमीन महाराष्ट्र में हर जगह, हर कण में छत्रपति शिवाजी महाराज विराजमान हैं। वे उत्तरप्रदेश से आते हैं, लेकिन महाराष्ट्र में उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका धनवान है, इसलिए वहां रास्ते अच्छे नहीं हैं, बल्कि वहां की सरकार धनवान है, इसलिए वहां के रास्ते अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि देश में नितिन गडकरी के नेतृत्व में देश में रास्तों का काम तेज गति से चल रहा है।

Updated : 29 Dec 2021 10:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top