- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी नौसेना के पी-8आई विमान में भरी उड़ान
टीम में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित शामिल रहे सात नौसेना अधिकारी
X
नईदिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी मुंबई यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना के समुद्री टोही पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई में उड़ान भरी। मिशन के दौरान लंबी दूरी की निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, इमेजरी इंटेलिजेंस और खोज एवं बचाव क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इस उड़ान के लिए टीम में दो पायलट और तीन महिला अधिकारियों सहित सात नौसेना अधिकारी शामिल रहे।
भारतीय नौसेना के समुद्री बेड़े में 2013 से पी8आई विमानों के शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत के निगरानी कार्यों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उड़ान भरने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि नौसेना के युवाओं, पुरुषों और महिलाओं द्वारा संचालित समुद्री टोही विमान पी-8आई पर वायु संचालन का साक्षी बना। पहली बार लंबी दूरी की समुद्री निगरानी और एएसडब्ल्यू क्षमताओं का अनुभव करने के बाद मुझे यकीन है कि हमारे समुद्री हित लड़ाकू, विश्वसनीय और एकजुट भारतीय नौसेना के सुरक्षित हाथों में हैं।
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार भी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ थे। उड़ान भरने से पहले चालक दल ने रक्षामंत्री को पी-8आई विमानों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि भारत के समुद्री क्षेत्र में किसी भी तरह के खतरे का पता लगाकर उसका खात्मा करने के लिए अमेरिकी 'गेम चेंजर' विमान पी-8आई विमानों को तैनात किया गया है। अमेरिका के बाद इन विमानों के बेड़े का संचालन करने वाली नौसेनाओं में अब भारत दूसरे नंबर पर हो गया है। नौसेना के पास इस समय हंटर नाम से प्रसिद्ध 11 अमेरिकी पी-8आई एयरक्राफ्ट हैं। समुद्री निगरानी और खोज एवं बचाव अभियान के लिए अमेरिकी गश्ती विमान मिलने से भारतीय नौसेना के बेड़े की ताकत बढ़ी है।