Home > देश > कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी : रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी : रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी : रणदीप सुरजेवाला
X

नईदिल्ली। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हाल के दिनों में अंदरूनी कलह से जुड़े घटनाक्रम के बीच इसकी मांग की थी। कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी में शीर्ष निर्णय लेने वाली इकाई है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि जल्द ही पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी नेता कपिल सिब्बल के आवास के बाहर हुए प्रदर्शन पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे सुनियोजित गुंडागर्दी करार दिया है।

कपिल सिब्बल का साथ देने वालों में वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपिंदर सिंह हुड्डा, विवेक तन्खा और राज बब्बर शामिल रहे। वहीं आनंद शर्मा ने पार्टी नेतृत्व से उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।कपिल सिब्बल ने बुधवार को कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द आयोजित करने की मांग की थी।

इसी बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दो दिन की दिल्ली यात्रा के बाद चंडीगढ़ लौट गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। हालांकि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे।चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे, चाहे वो पंजाब विधानसभा में जहां से भी खड़े हों।उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू पंजाब के लिए सही व्यक्ति नहीं है। सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं और चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं। सिद्धू को सरकार के कामकाज में हस्ताक्षेप नहीं करना चाहिए।

Updated : 12 Oct 2021 10:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top