देश ने 50 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन डोज का आंकड़ा पार किया

X
By - स्वदेश डेस्क |6 Aug 2021 8:14 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। विश्व के सबसे बड़े वैक्सीन कार्यक्रम के तहत देश ने नया मानक स्थापित किया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देशव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत देश ने शुक्रवार तक 50 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार कर लिया है।
इस संबंध में शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके देशवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है। देश ने टीकाकरण में 50 करोड़ खुराक के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके लिए उन्होंने सभी लोगों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी धन्यवाद दिया।
Next Story
