Home > देश > सक्रिय मरीजों की दर 2 प्रतिशत से नीचे आई, लगातार 11 वें दिन 20 हजार से कम मरीज

सक्रिय मरीजों की दर 2 प्रतिशत से नीचे आई, लगातार 11 वें दिन 20 हजार से कम मरीज

सक्रिय मरीजों की दर 2 प्रतिशत से नीचे आई, लगातार 11 वें दिन 20 हजार से कम मरीज
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। पिछले पिछले 24 घंटों में 13,हजार 788 नए मरीज सामने आये है।जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,71,773 हो गई है। देश लगातार 11 वें दिन 20 हजार से कम मरीज आये है। वहीँ 145 लोगों की महामारी से जान गई।

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,58,012है। नए मरीज मिलने के साथ ही पिछ्ले 24 घंटों में 14,457लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है। सर्वाधिक सक्रिय मरीजों की सर्वाधिक संख्या केरल ओर महाराष्ट्र में है। केरल में 69,209 और महाराष्ट्र में 53,852 सक्रिय मरीज है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी पहली बार 2 प्रतिशत (1.98 प्रतिशत) से नीचे हो गई है।वहीँ देश में जारी टीकाकरण के तहत कुल 2,24,301 लोगों को टीका लगाया जा चूका।


Updated : 12 Oct 2021 11:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top