Home > देश > देश में कोरोना की रफ्तार थमी, 24 घंटे में एक्टिव केस में 24 हजार की कमी

देश में कोरोना की रफ्तार थमी, 24 घंटे में एक्टिव केस में 24 हजार की कमी

देश में कोरोना की रफ्तार थमी, 24 घंटे में एक्टिव केस में 24 हजार की कमी
X

नई दिल्ली। भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के रोजाना बढ़ने की रफ्तार 50 हजार के करीब है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में COVID-19 के 55,838 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले बढ़कर 77,06,946 हो गए हैं। इस माहामारी ने बीते 24 घंटे में 702 मरीजों की जान ले ली है।

आपको बता दें कि भारत में अभी 7,15,812 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में इस मामले में 24,278 की कमी देखी गई है। अभी तक 68,74,518 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 79,415 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

बीते कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो कोरोना संक्रमण की रफ्तार 50 हजार के आसपास टिकी हुई है। हाल में ही 84 दिनों के बाद यह आंकड़ा 50 हजार के नीचे गया था। उस दिन 47 हजार मरीजों की पहचान की गई थी।

Updated : 22 Oct 2020 6:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top