Home > देश > देश में बढ़ा कोरोना का रिकवरी रेट, 20 हजार से कम आये मरीज

देश में बढ़ा कोरोना का रिकवरी रेट, 20 हजार से कम आये मरीज

देश में बढ़ा कोरोना का रिकवरी रेट, 20 हजार से कम आये मरीज
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की गति समय के साथ धीमी होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 19,079 नये मामले सामने आये है।साथ ही 224 लोगों की मौत हुई है। नए मरीजों के मिलने के बाद संख्या बढ़कर 1 करोड़ 3 लाख 5 हजार 788 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 99 लाख मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। अब देश भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 2.50 लाख बची है।

देश में माहमारी से स्वस्थ्य होने वालों दर में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में देशभर में 22,926 लोगों ने महामारी को मात दी है। जिसके बाद कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 96.12 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।देश में सर्वाधिक सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में केरल सबसे आगे है। उसके बाद महारष्ट्र और दिल्ली है।


Updated : 12 Oct 2021 11:05 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top