Home > देश > कोरोना महामारी के रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोत्तरी जारी, 94.83 प्रतिशत हुआ

कोरोना महामारी के रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोत्तरी जारी, 94.83 प्रतिशत हुआ

कोरोना महामारी के रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोत्तरी जारी, 94.83 प्रतिशत हुआ
X

नईदिल्ली। देश में जारी कोरोना कहर की गति धीरे -धीरे कम होती जा रही है। वहीँ कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 हजार 398 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 97 लाख के पार पहुंच गई है। वहीँ पिछले 24 घंटे में 414 लोगों की मौत हुई है।जिसके बाद देश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,42,186 हो गई है।

आज शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कूरना का रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।देश का रिकवरी रेट बढ़कर 94.83 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान समय में देश भर में 3,63,749 एक्टिव मरीज हैं। जबकि अबतक 92,90,834 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top