Home > देश > देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 13 लाख के पार

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 13 लाख के पार

अबतक 8 लाख 17 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं स्वस्थ

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 13 लाख के पार
X

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पौने 13 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं। यह बढ़ोतरी अब तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 12,87,945 पर पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटों में 740 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 30,601 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,40,135 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 34,603 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 8,17,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 63.45 प्रतिशत हो गया है।

राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या इस प्रकार है-

अंडमान और निकोबार- 240, आंध्रप्रदेश में 72711, अरुणाचल प्रदेश-991, असम-28791, बिहार-31980,चंडीगढ़-800, छत्तीसगढ़-6254, दिल्ली- 127364, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 770, गोवा 4350, गुजरात-52477, हरियाणा- 28975, हिमाचल प्रदेश- 1834, झारखंड- 6975, कर्नाटक- 80863 , केरल-16110, मध्यप्रदेश-25474, महाराष्ट्र-3,47502, मणिपुर-2115, मिजोरम-534, मेघालय-332, नगालैंड-1174,ओडिशा-21099,पुदुचेरी-2420,पंजाब-11739,राजस्थान-33220,सिक्किम-460, तमिलनाडु-192964, तेलंगाना- 50826, त्रिपुरा-3656, जम्मू और कश्मीर-16429, लद्दाख-1210, उत्तरप्रदेश में 58104, उत्तराखंड-5445, पश्चिम बंगाल- 51757 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

Updated : 24 July 2020 5:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top