देश में कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक, लगातार आठवें दिन कम हुई नए मरीजों की संख्या
स्वदेश डेस्क | 1 May 2023 6:39 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4,282 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ मरीजों की मौत हो गई। वहीं 6,037 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,70,878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सोमवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 47,246 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.92 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 172 खुराक दी गई है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 87,038 लोगों की जांच की गई। अबतक कुल 92.67 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Updated : 1 May 2023 6:39 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire