Home > देश > देश में फिर बढ़े एक्टिव केस, 24 घंटों में कोरोना के 13,272 नए मरीज, 30 की मौत

देश में फिर बढ़े एक्टिव केस, 24 घंटों में कोरोना के 13,272 नए मरीज, 30 की मौत

देश में फिर बढ़े एक्टिव केस, 24 घंटों में कोरोना के 13,272 नए मरीज, 30 की मौत
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 13,272 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 13,900 है। जबकि इससे 30 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 36 लाख 99 हजार 435 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.58 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 01 हजार 166 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.15 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 21 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Updated : 20 Aug 2022 6:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top