देश में आज फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में 1,573 नए मरीज मिले
स्वदेश डेस्क | 28 March 2023 6:07 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,573 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 888 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस से 4,41,65,703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 1.30 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 11,339 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,20,958 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.11 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Updated : 28 March 2023 6:07 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire