देश में 20 हजार 36 नए संक्रमित, केरल और महाराष्ट्र में आये सर्वाधिक

X
By - स्वदेश डेस्क |1 Jan 2021 1:14 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। देश में भारत ने पिछले 24 घंटों में 20,036 नए कोरोना मरीज सामने आये है। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,86,710 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की 2,54,254 है। वहीँ पिछले 24 घंटे में देश भर में 256 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना के सर्वाधिक मामले केरल और महाराष्ट्र में सामने आये है।केरल में पिछले एक दिन में 5,215 नए मरीज और 30 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीँ महाराष्ट्र में 3,509 नए मरीज मिले है और 58 लोगों की महामारी से मौत हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में 574 नए कोरोनोवायरस के मामले सामने आये है। जबकि 13 लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई। देश में कोरोना रिकवरी रेट 96 प्रतिशत के पार हुई।
Next Story
