देश में कोरोना संक्रमण बढ़ाने लगा चिंता, 24 घंटे में आए 2451 नए मरीज, 54 की मौत
स्वदेश डेस्क | 22 April 2022 7:44 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,451 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,589 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 54 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 16 हजार, 68 हो गई है, जबकि रिकवरी दर घटकर 98.75 प्रतिशत हो गया। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार, 241 है। दैनिक संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.48 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 38 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।
Updated : 23 April 2022 8:48 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire