देश में घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में 1,778 नये मरीज मिले
स्वदेश डेस्क | 23 March 2022 7:30 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान बुधवार सुबह सात बजे तक कोरोना संक्रमित 1,778 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,542 रही। वहीं, कोरोना संक्रमित 62 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 73 हजार, 057 हो गई है। जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 23 हजार, 087 तक आ पहुंची है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 06 लाख, 77 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 42 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।
Updated : 2 April 2022 8:32 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire