Home > देश > 29 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10% से अधिक, 3 राज्यों में 50 फीसदी सक्रिय मरीज

29 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10% से अधिक, 3 राज्यों में 50 फीसदी सक्रिय मरीज

29 जिलों में कोरोना संक्रमण दर 10% से अधिक, 3 राज्यों में 50 फीसदी सक्रिय मरीज
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में वर्तमान में 29 जिलों में ही कोरोना संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही 34 जिलों में 5-10 प्रतिशत के बीच संक्रमण दर है।

गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल आया है। आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15,00,000 मामले सामने आ रहे हैं। भारत में कोरोना के मामलों में काफी कमी देखी गई है। भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जाते हैं। वैश्विक मामलों में से केवल 0.7 प्रतिशत भारत में रिपोर्ट किए जाते हैं।

केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम ने बढ़ाई चिंता -

उन्होंने बताया कि अन्य देशों की तुलना में भारत में मौतों की संख्या में सकारात्मक स्थिति है। 2-8 फरवरी के बीच भारत में औसतन 615 मौतें हुई हैं। पिछले सप्ताह में कोरोना के कारण 144 मौतें हुईं यानी 76.6 प्रतिशत की कमी देखी गई है। उन्होंने बताया कि केवल एक राज्य में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं और 2 राज्यों में 5,000 से 10,000 के बीच सक्रिय मामले हैं। शेष राज्यों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं। केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम में देश के 50 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 77,000 है।

Updated : 3 March 2022 1:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top