Home > देश > देश में कोरोना के मामलो में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 61 हजार नए केस, 884 मौतें

देश में कोरोना के मामलो में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 61 हजार नए केस, 884 मौतें

देश में कोरोना के मामलो में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 61 हजार नए केस, 884 मौतें
X

नई दिल्ली। भारत पिछले 24 घंटों में 61,267 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 884 लोगों की मौत एक रिपोर्ट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कुल 66,85,083 मामलों में 9,19,023 सक्रिय मामले हैं, 56,62,491 ठीक हो चुके और 1,03,569 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। इन जगहों से 82% नई मौतें सामने आई हैं। कल हुई 36% मौतों में महाराष्ट्र से 326, कर्नाटक से 67 लोगों की मौतें सामने आईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटों में 903 मौतें दर्ज की गई हैं। इन जगहों से 82% नई मौतें सामने आई हैं। कल हुई 36% मौतों में महाराष्ट्र से 326, कर्नाटक से 67 लोगों की मौतें सामने आईं।

बता दें कि कोरोना केसों के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। जॉप हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 10 लाख 22 हजार 976 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 7 हजार 808 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 2 अक्टूबर को 1 लाख के पार हो गया था। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 78,877 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 53 लाख 52 हजार 78 हो गई है।

रूस में निर्मित कोरोना का टीका देश में सबसे पहले टीकाकरण के लिए उलपब्ध हो सकता है। हालांकि, देश में विकसित दो टीके तीसरे चरण के परीक्षण में हैं और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का टीका भी भारत में तीसरे चरण में है। लेकिन रूस का टीका बन चुका है और इस्तेमाल हो रहा है। भारत सरकार की रूस सरकार से इस टीके की उपलब्धता को लेकर बातचीत भी चल रही है।

Updated : 6 Oct 2020 5:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top