Home > देश > देश में कुल मामलों के 9.24% एक्टिव मरीज, 89.51% स्वस्थ हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कुल मामलों के 9.24% एक्टिव मरीज, 89.51% स्वस्थ हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कुल मामलों के 9.24% एक्टिव मरीज, 89.51% स्वस्थ हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
X

नईदिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया की कुल कोविड मामलों में से 89.51% मरीज स्वस्थ हो चुके है, 1.25% मौतें हुई हैं और लगभग 9.24% कुल सक्रिय मामले सामने आए है।

उन्होंने कहा की देश में तेजी से कोरोना मरीज बढ़ रहे है, जो चिंता का कारण बना हुआ है। उन्होंने बताया की पंजाब में मध्य फरवरी में हर रोज 300 मामले सामने आते थे अब यह बढ़कर 3,000 हो गए हैं। कर्नाटक में औसतन हर दिन 404 मामले सामने आते थे, अब ये बढ़कर 7,700 हो गए हैं। फरवरी मध्य में मध्य प्रदेश में औसतन 267 मामले आते थे, अब यह बढ़कर 4,900 हो गए हैं। तमिलनाडु में औसतन 450 मामले आते थे अब यह बढ़कर 5,200 हो गए है। दिल्ली में 134 मामले आते थे अब यह बढ़कर 8,104 हो गए हैं।

उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति को लेकर कहा की यहां बहुत कोरोना संक्रमण की दर हर सप्ताह तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के नए मामले 57,000 से अधिक के स्तर पर पहुंच गए हैं।टीकाकरण के विषय में जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह तक 10.85 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक खुराक दी गई है।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top