Home > देश > देश के 21 राज्यों में 1 हजार से कम एक्टिव केस, 15 हजार 510 नए मरीज

देश के 21 राज्यों में 1 हजार से कम एक्टिव केस, 15 हजार 510 नए मरीज

देश के 21 राज्यों में 1 हजार से कम एक्टिव केस, 15 हजार 510 नए मरीज
X

नईदिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने का क्रम जारी है। महाराष्ट्र, केरल, मप्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहीं है।तेजी से बढ़ रहीं है। बीते 24 घंटों में 15,510 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें आधे से अधिक मरीज महाराष्ट्र से सामने आये है। महाराष्ट्र में 8,293 और केरल में 3254 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 84 प्रतिशत मामले सिर्फ 5 राज्यों में दर्ज किए गए हैं। वहीं 21 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 1000 से कम एक्टिव मामले हैं। इनमें दादरा एवं नगर हवेली, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, चंडीगढ़, गोवा, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 106 लोगों की मौत हुई है। इनमें 86.79 प्रतिशत मौत पांच राज्यों में दर्ज की गई हैं, जिनमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top